सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में नेतृत्व की नई गाथा: हमारी छात्रा स्नेहा पांडेय बनीं एक दिन की एस.एच.ओ.

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसीना के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारी होनहार छात्रा स्नेहा पांडेय ने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से विद्यालय का मस्तक ऊँचा किया है। स्नेहा को हाल ही में महिला थाना, सिद्धार्थनगर में ष्एक दिन की थानाध्यक्ष की महती ज़िम्मेदारी संभालने का अवसर प्राप्त हुआ। महिला थाना प्रभारी श्रीमती भाग्यवती पांडेय के मार्गदर्शन में, स्नेहा ने पुलिस प्रशासन के महत्वपूर्ण कार्यों को न केवल समझा, बल्कि कानून व्यवस्था, अनुशासन और प्रभावी नेतृत्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया। उनकी कार्यशैली ने सिद्ध किया कि शिक्षा के साथ-साथ हमारे विद्यार्थी नागरिक ज़िम्मेदारियाँ निभाने हेतु भी पूर्णतः सक्षम हैं। प्रबंधन समिति का उद्बोधन एवं हार्दिक अभिनंदन इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधन समिति ने स्नेहा पांडेय को बधाई दी और प्रेरणादायक विचार व्यक्त किएरू चेयरमैन, इंजीनियर ओ.पी. सिंह उद्बोधनरू ष्स्नेहा की यह सफलता हमें यह विश्वास दिलाती है कि सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी कल के सशक्त राष्ट्र निर्माता हैं। यह उपलब्धि हमें अपने श्मूल्यों पर आधारित शिक्षा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देती है।डायरेक्टर, डॉ. सुशीला सिंह उद्बोध प्रशासनिक भूमिका में स्नेहा का चयन उसकी बौद्धिक क्षमता और चारित्रिक बल का प्रमाण है। हम आशा करते हैं कि वह भविष्य में इसी साहस और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा के पथ पर आगे बढ़ेगी।असिस्टेंट डायरेक्टर, डॉ. काया सिंह उद्बोधन ष्आज स्नेहा ने साबित कर दिया कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यह सम्मान सभी छात्राओं के लिए एक प्रेरणा है कि वे अपने आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बनाएँ।प्रधानाचार्य, डॉ. प्रवीण टोंकरू हम स्नेहा को इस विशिष्ट पहचान के लिए हृदय से बधाई देते हैं। यह क्षण विद्यालय के शैक्षिक और सह-शैक्षिक प्रयासों की सफलता का परिचायक है।कोऑर्डिनेटर हेमंत दुबे और समस्त शिक्षक परिवार ने भी स्नेहा पांडेय को इस सम्मान के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की। यह पहल हमारे सभी विद्यार्थियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है कि वे आत्मविश्वास, समर्पण और साहस के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें और समाज में अपनी सशक्त पहचान बनाएँ।




