एडीएम व एसएसपी ने पैदल गश्त कर स्थिति का लिया जायजा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ शोहरतगढ़ कस्बे में पैदल गश्त किया। पैदल गस्त कर अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कार्यालय से होते हुए गोलघर, भारत माता चौक, कृषक मण्डल, रमजान गली, नीबी दोहनी से होते हुए मुख्य मार्ग तक पैदल गस्त किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शान्ति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की। नवागत क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी एवं नवागत प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने कहा कि आगामी लक्ष्मी-गणेश पूजा व दीपावली पर्व को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पैदल गस्त किया जा रहा है, जिससे कि आगामी त्यौहारों को सकुशल व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जा सकें। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली तथा पुलिस गश्त को नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश दिये। इस दौरान नवागत सीओ मयंक द्विवेदी एवं नवागत प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहें।




