गर्भवती धात्री की हुई गोद भराई, टीकाकरण का हुआ कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र नेतर्व फर्स्ट में पोषण मां गर्भवती धात्री की गोद भराई और टीकाकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रकाशनी ग्राम एवं नगर विकास संस्थान की टीम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदी की जानकारी दी गई। महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना के बारें में जानकारी दी गई। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बताया गया। गर्भवती धात्री महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारें में जानकारी दी गई। अपने खान पर विशेष ध्यान देने के लिए बताया गया। हरी, सब्जियां, फल, अंकुर दलिया, दाल आदि का सेवन करने और नियमित टीकाकरण करवा कर अपने स्वास्थ्य और बच्चे दोनों की जीवन रक्षा करने की जानकारी दी गयी। वहीं आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य पड़ने पर स्वास्थ्य केन्द्र जाकर डॉक्टर से सलाह लेने की बात बताई गई। इस अवसर पर एएनएम अंबिका राय, स्वास्थ्य विभाग सुपरवाइजर अरुण कुमार चौबे, आशा प्रभा पाण्डेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम श्रीवास्तव व संस्थान की टीम का उपस्थित रही।




