एसडीएम ने बढ़नी मनोनीत सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सोमवार को नगर पंचायत बढ़नी बाजार कार्यालय परिसर में शासन द्वारा मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसी अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के प्रथम नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत भी किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मनोनीत सदस्य त्रियुगी अग्रहरि, अनीता जायसवाल एवं रामधनी मौर्य (मुन्नू मौर्य) को उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का चेयरमैन एवं सभासदों द्वारा माल्यार्पण कर तथा मोमेंटो भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में भाजपा नेत्री साधना चौधरी, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर पाठक, राजकुमार सिंह (राजू शाही) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही सभासदगण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रभात तिवारी ने किया। इस दौरान सभासदगण निसार अहमद, सरोज देवी, मनोज यादव, मो0 अकबर, निजाम अहमद, सतीश चन्द शर्मा, मो० अहमद, मो० अख्तर, श्रीराम, कन्हैया मित्तल, रजीउद्दीन, फतेह बहादुर सिंह, राजेश पाठक, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, धीरेन्द्र त्रिपाठी, अनिल अग्रहरि, नन्दकिशोर शर्मा, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, लिपिक ताकिब हसन रिजवी आदि उपस्थित रहे।




