मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ को लेकर चलाया विशेष छापामार अभियान

सिद्धार्थनगर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बांसी से 01 खोवा, 01 दूध का नमूना, अलीगढ़वा बाजार से 01 सरसों का तेल, 01 बादाम, 01 बूंदी लड्डू, 01 बर्फी का नमूना बर्डपुर बाजार से 01 पनीर, 01 सरसों तेल का नमूना तथा 30 किग्रा सरसों तेल मानक के अनुरूप नहीं पाये जाने पर सीज किया गया। सकारपार, बांसी से 01 दूध, 01 बर्फी, पकड़ी से 01 खोवा का नमूना सनई चौराहा से 01 पेड़ा, 01 बर्फी का नमूना नौगढ़ बाजार से 02 छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 15 नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। फूड सेफ्टी ऑन व्हील द्वारा नौगढ़ बाजार में खाद्य कारोबारकर्ताओं के प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच गई, जिसमें 02 छेना मिठाई मानक के अनुरूप नहीं पायें जाने पर नमूना संग्रहित करते हुए मौके पर ही 05 किग्रा छेना मिठाई नष्ट करा दिया गया तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सस आर एल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, जय प्रकाश और रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहें।




