उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
संविदा सफाईकर्मी का छत की कुण्डी से लटकता मिला शव

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां बेटी को डोली उठने से पहले पिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर गई। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के वार्ड श्रीराम जानकी नगर निवासी 50 बर्षीय अर्जुन पुत्र बंशी नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में संविदा सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था। उसकी पुत्री का विवाह रविवार को तय थी। परिवार के सभी सदस्य विवाह की तैयारियों में जुटे हुए थे कि शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद अर्जुन अपने कमरे में चला गया। जब देर रात तक वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला, जहां यह रस्सी के सहारे छत की कुण्डी से लटकता मिला। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके कर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया।




