5 किमी की दूरी घटकर 500 मीटर हो जायेगी, राम-लखन नगर में पुल की मांग

इटवा/सिद्धार्थनगर। इटवा नगर पंचायत के राम-लखन नगर के निवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जैसवाल से सिकरी में पुल निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से गोविन्दपुर और मल्हवार बुजुर्ग होते हुए बलुआ तक आवागमन सुगम हो जायेगा। वर्तमान में राम-लखन नगर टोला से गोविन्दपुर जाने के लिए लोगों को करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल बनने के बाद गोविन्दपुर से मल्हवार बुजुर्ग की दूरी मात्र 500 मीटर रह जायेगी। बलुआ, मल्हवार और गोविन्दपुर ये तीनों टोले राम-लखन नगर का हिस्सा हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर रामफेर यादव, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, राजन गुप्ता, राहुल, भोला मिश्रा, रामजी मिश्रा, राधेश्याम यादव, अंकुर भट्ट, रामविलास, हरीराम यादव, संजय पांडेय और रितु रहीस सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।




