उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
चिह्नित अभियोग में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने पर विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट व पैरवीकार त्रिलोकपुर को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

सिद्धार्थनगर। आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित मु0अ0सं0 03/2025 धारा 64(2)च, 64(2)ट, 351(3) बीएनएस व 5ट/6 पॉक्सो एक्ट बनाम अशोक कुमार चौधरी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर की प्रभावी पैरवी कर अभियोग से सम्बन्धित साक्षी/गवाहों की गवाही मा0 न्यायालय ए0एस0जे0/स्पेशल पॉक्सो एक में कराकर अभियोजन का मजबूती से पक्ष रखते हुए 02 माह के अन्दर ही अभियुक्त अशोक कुमार चौधरी उपरोक्त को आजीवन कठोर कारावास (शेष प्राकृत जीवन काल तक) तथा 02 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित कराये जाने में अहम योगदान देने हेतु विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट पवन कुमार कर पाठक तथा पैरवीकार त्रिलोकपुर मुख्य आरक्षी भरत प्रसाद को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।




