उपनिबंधक के स्थानांतरण के लिए नौतनवां तहसील में किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

महाराजगंज। जनपद के नौतनवा तहसील में विगत लगभग दो माह से वकील नागेंद्र शुक्ला ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने मुहिम को जारी रखते हुए शुक्रवार को तहसील परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया। शुक्ला ने कहा कि प्रथम चरण के आंदोलन जो डेढ़ महीने से ऊपर चला, उसमें सिर्फ आश्वासन देकर मेरा आंदोलन स्थगित करवा दिया गया। किंतु अब भ्रष्टाचार के खिलाफ इस आंदोलन के दूसरे चरण में इसको धार्मिक रूप दिया गया है, क्योंकि कुछ असुरों का संहार धर्म के द्वारा भी हुआ है उसी का अनुसरण करते हुए मेरे इस द्वितीय चरण के आंदोलन को धार्मिक रूप देते हुए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया है, जिससे सक्षम अधिकारियों का ध्यान इस ओर भी जाए। प्रथम चरण के आंदोलन में खुद डीएम महाराजगंज ने आश्वासन दिया था, किंतु आज तक जब कुछ नहीं हुआ तो भ्रष्टाचार में लिप्त उप निबंधक के विरुद्ध यह धार्मिक अनुष्ठान नौतनवा तहसील परिसर में आयोजित करवाया।




