गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के समयसीमा 14 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

बलरामपुर। परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण अधिकारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत चल रहे आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 में नये लाभार्थियों का डाटा कैप्चर करने के लिये समय सीमा दिनांक 14 अक्टूबर, तक बढ़ाए जाने के निर्देश दिये गये हैं। इस क्रम में उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि यदि पात्र लाभार्थी किसी कारण से सर्वे में आने से छूट गये हो या सर्वे के समय घर पर उपलब्ध नहीं थे तथा वर्तमान में आ गये हो, तो ऐसे लाभार्थियों का सर्वेक्षण कार्य डाटा कैप्चर 14 अक्टूबर, तक सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लिया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी पात्र लाभार्थी सर्वेक्षण में आने से वंचित न रह जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!