भारतीय कपड़ों की नेपाल में बढ़ी मांग, तस्कर सक्रिय

शोहरतगढ़। थाना शोहरतगढ़ के एसएसबी बीओपी बजहा क्षेत्र के सीमा पकडीहवा से भरी मात्रा में कपड़े की तस्करी खूब फल फूल रहा है। दिन में कपड़े का स्टॉक करते है,फिर रात्रि वा भोर मौका मिलते ही आसानी से नेपाल भेज देते है। वही सीमा के रामनगर, मटियारिया, गौरी गांव नरखोरिया,से रात्रि दिन मिला कर कीमती मोबाइल, और उसके पार्ट को नेपाल भेजने में तस्करों के लिए मुफीद रास्ता बना हुआ है। जो खेल एक महीने से लगातार चल रहा है। जगह बदल कर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर लाखों के मोबाइल वा अन्य छोटे थैले को नेपाल भेज अपनी मजबूती बना रहे है। पार्ट की खरीददारी शोहरतगढ़,और जनपद मुख्यालय से एक दुकान से कर सीमाई उपरोक्त गांवों में स्टॉक कर लिया जाता है। फिर तस्कर अपने आदमियों वा खुद नेपाल भेज देते है।इनकी मांग नेपाल के बड़े शहर काठमांडू,पोखरा,बुटवल आदि में पूर्ति कराया जाता है। जिसमे कुछ सफेद पोश लोग भी जुड़े हुए है। ऐसे लोगों की पहचान कर जांच होनी चाहिए।जो इस धंधे में लिप्त है। इतने बड़े तस्करों को प्रशासन पकड़ने में असफल है। प्रभारी कमांडेंट एल अशा कुमार से वार्ता करने पर उन्होंने ने कहा ऐसी सूचना है तो उसकी जांच कराई जाएगी। तस्करी पर सख्त कार्यवाही कर प्रतिबंध लगाया जाएगा।




