गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के जन्मदिन पर दी बधाई

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बस्ती। भाजपा नेता अनूप खरे के विद्यालय परिसर में मंगलवार को बस्ती के पूर्व सांसद एवं भाजपा असम राज्य के प्रभारी हरीश द्विवेदी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हरीश द्विवेदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबी आयु की कामना की। इसी दौरान युवाओ ने आतिशबाजी भी किया। भाजपा नेता अनूप खरे ने कहा सांसद के रूप कि गत 10 साल तक बस्ती क्षेत्र में हरीश द्विवेदी ने जनता की सेवा किया है। लगातार उनसे कार्य करने और उनके अधूरा विकास कार्य को पूरा करने का प्रयास आज भी जारी है। उन्हीं के मार्गदर्शन पर आज बस्ती विकास की पटरी पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी हम सभी के अभिभावक हैं, ईश्वर से उनकी लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, अभिनव उपाध्याय, अवनीश सिंह, राजेश मिश्रा, नन्द लाल कन्नौजिया, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, प्रमोद गुप्ता, संदीप कन्नौजिया, अश्वनी श्रीवास्तव दुर्गेश श्रीवास्तव देव,भूपेंद्र सिंह राणा, अमित गुप्ता, अमीर चंद्र गुप्ता, अभिषेक सिंह, अभिषेक राजभर, रिंकू पाठक, नीरज त्रिपाठी, रवि पटेल, अरविन्द चौधरी, संदीप चौधरी, अशोक उपाध्याय, मृदुल पाण्डेय, अरुण कुमार तिवारी, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, पल्लव श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!