गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पीस पार्टी की एक आवश्यक बैठक हुई आयोजित

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत के बैदौला स्थित पीस पार्टी के विधान सभा कार्यालय पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र के नौजवानों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई, जिसमें युवाओं ने सामाजिक और राजनीतिक बदलाव को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में यह तय किया गया कि जल्द ही डुमरियागंज में नौजवानों का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पीस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रियाज अहमद खान ने इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि बदलाव कदम से कदम मिला के होगा… आप भी कदम बढ़ाइए, पीस पार्टी के साथ आइए। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में ऊर्जा, सोच और दिशा दोनों हैं, बस आवश्यकता है सही मंच से जुड़ने की। पीस पार्टी नौजवानों के हक और सम्मान की आवाज़ बनकर मैदान में उतरी है। बैठक में नगर क्षेत्र के अनेक युवाओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से सहमति जताई तथा आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान नियामतुल्लाह, मोहम्मद असलम, अशफाक, इशहाक, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!