नवरात्रि में हम सभी को आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से जोड़ता है – विधायक विनय वर्मा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में शारदीय नवरात्रि के नवमी दिवस के शुभ अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने माता रानी के सभी पण्डालों में पहुंचकर माता रानी का दर्शन, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान इस दौरान विधायक ने भक्तजनों के साथ संवाद किया और प्रसाद ग्रहण किया। विधायक ने माता रानी से प्रार्थना किया कि माता की कृपा सब पर बनी रहें। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सभी सम्मानित बन्धुओं और देवियों को मेरा सादर प्रणाम! आज हम सब नवरात्रि के इस पावन अवसर पर कस्बावासियों सहित ग्रामीण क्षेत्र के सम्मानित जनों आज हम सब नवरात्रि के इस पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं, जो पूरे भारतवर्ष में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह नौ दिनों का उत्सव देवी दुर्गा के नव रूपों की आराधना को समर्पित है और यह हम सभी को आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से जोड़ता है। यह त्योहार केवल देवी दुर्गा की पूजा का ही नहीं, बल्कि नारी शक्ति को सम्मान देने का प्रतीक है। यह याद दिलाता है कि हर स्त्री के भीतर असीम शक्ति समाहित है। जिस तरह देवी दुर्गा ने बुराई पर विजय प्राप्त की, उसी तरह समाज में बुराई पर अच्छाई की जीत सुनिश्चित करने में हर नागरिक, खासकर नारी शक्ति को आगे आना होगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक विनय वर्मा को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस शुभ अवसर पर रत्नेश सोनी, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, रामदास मौर्या, हरीश वर्मा, विपिन सोनी, विजय कुमार गुप्ता, बिष्णु सिंह, शैलेन्द्र कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, दिलीप वर्मा, श्याम सुन्दर पोद्दार, मुकेश पोद्दार, वर्मा मास्टर साहब सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।




