पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने विधानसभा शोहरतगढ़ के गजहड़ा गांव में पीडीए जन चौपाल का किया आयोजन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह द्वारा विधानसभा शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत गजहड़ा में शुक्रवार को पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। पीडीए जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए उग्रसेन सिंह ने कहा कि इस सरकार में दिन-दहाड़े चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। किसान भाइयों के लिए यूरिया और डाई खादों का काला बाज़ार भाजपा नेताओं की मिलीभगत से फल-फूल रहा है, वहीं प्रशासन की मौनता सरकार की अपमानजनक और जन विरोधी नीतियों का प्रमाण है। श्री सिंह जी ने जोर देकर कहा कि इस किसान विरोधी, यूरिया चोर भाजपा सरकार को जनता के संकल्प से उखाड़ फेंकना आवश्यक है। 2027 विधानसभा चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है, क्योंकि भाजपा सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है, और भाजपा के एजेंडे में रोजगार के अवसर बिलकुल नहीं हैं। छद्म राष्ट्रवाद के माध्यम से प्रदेश की जनता को गुमराह कर प्रदेश को अराजकता की ओर धकेला जा रहा है। भाजपा की विभाजनकारी नीतियां हमारे देश के लिए घातक साबित हो रही हैं। नौजवान, किसान और पिछड़ा व दलित समुदाय जाग चुका है। उन्होंने कहा कि पीडीए केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक मजबूती से बढ़ता हुआ आन्दोलन है, जो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया निश्चित है। प्रदेश की जनता पीडीए के महानायक अखिलेश यादव की उम्मीदों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव जी ने किया। उग्रसेन सिंह ने कहा कि आइए, मिलकर इस जन आन्दोलन को सफल बनाएं और प्रदेश में सुशासन, विकास एवं न्याय की सरकार बनाएं। इस अवसर पर अबु हरेरा, शिवनारायन, निजामुद्दीन, आशिक अली, कपूर चन्द्र प्रधान, ओम प्रकाश, हरि नारायण, उदयराज साहनी, शिवकुमार, अब्दुल रहमान, मुनव्वर हुसैन, सुदामा गिरी, दुर्गा चौधरी, राजेन्द्र, डब्लू यादव, प्रकाश चौधरी, गया प्रसाद, बाबूलाल चौधरी, विजय कुमार, नीरज चौरसिया, मुनव्वर अली, पीताम्बर, रामदेव, रामू भाई, गुड्डू भाई, टिन्टू काका, लवकुश सैनी, ओम प्रकाश, जालन्धर, निजाम भाई, मोहम्मद राजा चाचा, सूरज त्रिपाठी, नरेन्द्र भाई और सैकड़ो समाजवादी साथी मौजूद रहें।




