धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती

दैनिक बुद्ध का सदंेश
गोन्डा। जनपद में संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।लोगों ने संत शिरोमणि रविदास जयंती पर छावनी मोहल्ला गौतम बस्ती से शोभा यात्रा निकाली जिसका पूजन अर्चन कर यात्रा पूरे नगर भ्रमण कराया गया और जिसका जगह जगह समाज के अन्य लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।यात्रा का समापन अम्बेडकर चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया तथा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग भी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम में कमेटी के सभी सदस्यों के साथ बजरंग दल जिला संयोजक आकाश सागर ने पूरे यात्रा में साथ साथ रहे और पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि रविदास जयंती पर यह शोभा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गाजे बाजे के साथ निकाली गई और इस यात्रा में सभी समाज के लोग सम्मिलित होते हैं और संत रविदास जी की पूजन आरती कर पुण्य के भागी बनते हैं।कमेटी में गरीबे गौतम,ठाकुर गौतम,राहुल गौतम,चिंटू गौतम,मोहित गौतम पिंटू गौतम,सनी गौतम,अर्जुन गौतम आदि के साथ साथ हजारों की संख्या में रैदास भक्त भी उपस्थित रहे।



