गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ख़ेसरहा पुलिस ने 3 घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चे को तलाश कर परिजनों को सौंपा

सुषमा मिश्रा/दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। थाना खेसरहा मिशन शक्ति टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे को 3 घण्टे के अन्दर तलाश कर उसके पिता को सुपुर्द किया गया। बुधवार को जुनैद अहमद पुत्र भूलन निवासी ग्राम देवरी थाना खेसरहा द्वारा मिशन शक्ति केंद्र थाना खेसरहा पर सूचना दी गयी कि मेरा पुत्र शोएब खान उम्र करीब 13 वर्ष कल रात में घर से कही चला गया है और मिल नही रहा है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना खेसरहा के निर्देशन में थाना खेसरहा मिशन शक्ति टीम द्वारा द्वारा 03 घण्टे के अन्दर सकुशल बच्चे को बरामद कर उसके पिता जुनैद अहमद को सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति टीम को बच्चे के परिजनो द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी। बरामद करने वाले मिशन शक्ति में उ0नि0 जियउल्लाह खान, उ0नि0 चन्द्रिका मौर्या,मुख्य आरक्षी जालंधर प्रसाद मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!