गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

अज्ञात कारणों से लगी आग, दो पशु झुलसे

कटरा बाजार/गोंडा। थाना क्षेत्र के धनुहा गांव में रविवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो पशु झुलस गए। जिनका उपचार पशु चिकित्सक कर रहे हैं। प्रधान अनुपम मिश्र ने बताया कि आग लगने से भगवानदीन यादव की दो भैंस जल गईं। वहीं कुन्नू यादव, कयामुद्दीन, जाकिर हुसैन, जाकिर अली का भूसा जल गया है। आग से करीब पचास हजार रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। घटना की सूचना लेखपाल को दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!