प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर टेट की अनिवार्यता पर जताया विरोध

बांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थ नगर (सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ) की एक आवश्यक बैठक जिला संरक्षक सतीश चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता मे कैम्प कार्यालय बांसी पर की गई स बैठक में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा देश के शिक्षकों को टी ई टी अनिवार्यता की बाध्यता से मुक्त किए जाने के लिए विचार विमर्श किया गया स इस अवसर पर शिक्षकों के द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया स बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा की ज्म्ज् की अनिवार्यता को खत्म करने के लिए भारत सरकार को आगे बढ़कर 2017 एनसीटीई की नियमावली में संशोधन किया जाना आवश्यक है स केंद्र की सरकार को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर शिक्षकों को इससे निजात दिलाने के लिए आगे आना चाहिए स इसके लिए शिक्षक कभी भी पीछे नहीं हटेगा स जब तक इस निर्णय को बदला नहीं जाएगा तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा स संरक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी ने संगठन की एकता और मजबूती पर बल देते हुए शिक्षकों के अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर जनपद के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं को दूर कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना है स हमें अपनी एक जुटता बनाई रखनी होगी स टेट की अनिवार्यता को खत्म कराने के लिए शिक्षकों के हक की इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ा जाएगा, चाहे वह रास्ता कोर्ट का हो या आंदोलन का, शिक्षक हित में संघर्ष जारी रहेगा स कोषाध्यक्ष मिर्जा महबूब हसन ने कहा कि यह केंद्र सरकार की कमी है कि उसने 2017 में एनसीटीई में एक नियम पारित किया कि देश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को टेट करना अनिवार्य होगा स कार्यरत सभी अध्यापकों को टेट करना अनिवार्य होगा स भारत सरकार ने इस चीज का ध्यान नहीं दिया कि 2011 के पहले जिन शिक्षकों की नियुक्ति हुई है उनकी सेवा शर्ते क्या थी स बैठक का संचालन करते हुए जिला मंत्री विजयेंद्र मिश्रा ने कहा कि पूरे जनपद के शिक्षक आज तमाम समस्याओं से घिरे हुए हैं , सरकार द्वारा ऐसे ऐसे ऐपों के माध्यम से शिक्षकों से काम लिया जा रहा है जिससे शिक्षक मानसिक रूप से बहुत ही परेशान है और ऊपर से 2011 के पहले नियुक्त शिक्षकों पर ज्म्ज् अनिवार्य कर दिया गया स शिक्षक समस्याओं से कराह रहा है और संघ की तरफ देख रहा है स हम संगठन के लोग हमेशा ही शिक्षकों की समस्याओं के लिए लड़ते रहेंगे स बैठक को अनिल कुमार मिश्रा, इफ्तेखारुननिशा ,नंदीश्वर यादव, वीरेंद्र मौर्या, भुवनेश्वरी श्रीवास्तव, रवी यादव, शाहाब मजरूह, आफताब अहमद, दिवाकर मिश्रा ने भी संबोधित किया स इसअवसर पर संरक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष देवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मिर्जा महबूब, जिला मंत्री विजयेंद्र मिश्रा, नंदीश्वर यादव, वीरेंद्र मौर्य, शाहब मजरूह, इफ्तेखारुन निशा, चंद्रकुमार यादव, मुनेश्वरी श्रीवास्तव, आफताब अहमद, अनिल कुमार मिश्रा, रमेश चंद्र शुक्ला, दिवाकर मिश्रा, रवी यादव, मुजीबुर रहमान, नरसिंह यादव, अनुज कुमार मिश्रा, रविंद्र सिंह सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे स




