1 दिन की थानेदार बनी गरिमा मौर्य

बांसी। सीओ बांसी मयंक द्विवेदी तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में मिशन शक्ति व साइबर क्राइम के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत स्व. प्यारी देवी बालिका इंटर कॉलेज मसीना खास विद्यालय कीं 12वी की छात्रा गरिमा मौर्या को एक दिन के लिए शिवनगर डिडई थाना प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया और थाना का कार्यभार सौंपा गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद गरिमा मौर्य ने सभी जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। थाने पर आने वाले कुछ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान का आश्वासन दिया। थाना परिसर में साफ सफाई बनाए रखने का भी निर्देश जारी किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बालिकाओं को संबोधित कर तमाम जानकारी दी। महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला व प्रतिमा दूबे ने मिशन शक्ति के तहत चलाए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के उपयोगिता और और अन्य क्रियाकलाप ,सरकार द्वारा चलाए गए अभियानों को बताया गया। तथा मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया गया। महिला सशक्तिकरण संबंधी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत हेल्पलाइन नंबर, कानूनों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं व यातायात अभियान के प्रति जागरुक किया गया।




