गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

विश्व रेबीज़ दिवस पर बलरामपुर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

बलरामपुर। सविश्व रेबीज़ दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि रेबीज़ एक जानलेवा लेकिन पूर्णतः रोकथाम योग्य रोग है। समय पर टीकाकरण और जागरूकता से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुत्ते या किसी अन्य पालतू/जंगली जानवर के काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एंटी-रेबीज़ वैक्सीन अवश्य लगवाएं। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ए.के. शुक्ला ने रेबीज़ वैक्सीनेशन की प्रक्रिया और इसकी महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर लगाए गए टीके से संक्रमण को रोका जा सकता है और मृत्यु के जोखिम से बचा जा सकता है। गोष्ठी में एसीएमओ डॉ. ए.के. चौधरी, डॉ मीनाक्षी चौधरी, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी,डॉ श्याम जी श्रीवास्तव,अरविंद मिश्रा जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने रेबीज़ से बचाव के विभिन्न उपायों, पालतू जानवरों के नियमित टीकाकरण और समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को रेबीज़ जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!