गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पुलिस ने टैक्स चोरी की घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अन्तर्राजीय गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर। प्रमोद कुमार शर्मा राज्य कर अधिकारी सचल दल गोण्डा ने कर टैक्स चोरी के संबंध में एक तहरीर थाना को0नगर में दिया कि प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर जनपद बलरामपुर में जियो पेट्रोल पंप उतरौला रोड के पास जांच हेतु दो वाहनों को रोका गया दोनो वाहन के द्वारा बिना ई- वे बिल के मिक्स ओल्ड आइरन स्क्रैप माल का परिवहन किया जा रहा था, प्रपत्रों को देखा गया तो पता चला कि दोनो वाहनो के चालक व वाहन स्वामी एक ही व्यक्ति है एवं माल को अलग अलग जगह से लोड करने की बात कही गयी जबकि दोनो वाहनों के माल का सप्लायर रघु ट्रेडिंग सेंटर ही है जो कि बैठू पुत्र मनीराम निवासी सीतापुर के नाम रजिस्टर्ड है तथा प्राप्तकर्ता फर्म का नाम गलोबल इंटर प्राइजेज जो कि सोनू पुत्र राम सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है वाहन सं0 यू0पी 12 ब्ज् 0289 मे लदे वाहन की टैक्स इनवाइस में 17835 कि0ग्रा0 वजन अंकित था जबकि वास्तविकता में वजन 925 कि0ग्रा0 अधिक था जो कि टैक्स चोरी व संगठित आर्थिक अपराधों की श्रेणी में आता है, के संबंध में तहरीर दिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0नगर में मु0अ0सं0 132/25 धारा 318(4)/ 319(2)/ 338/ 336(3)/340(2), 61(2)। /316(5) बीएनएस बनाम मोहम्मद मारूफ आदि 04 अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना को0 नगर के नेतृत्व मेंथाना को0नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 132/25 धारा 318(4)/ 319(2)/ 338/ 336(3)/340(2), 61(2)। /316(5) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 316(5) बीएनएस की विवेचना की गयी तो पता चला कि रघु ट्रेडिंग सेंटर ही है जो कि बैठू पुत्र मनीराम निवासी सीतापुर के नाम रजिस्टर्ड है तथा प्राप्तकर्ता फर्म का नाम गलोबल इंटर प्राइजेज जो कि सोनू पुत्र राम सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है दोनों ही फर्म कूटरचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी तौर पर रजिस्टर्ड है मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त मो0 मारुफ पुत्र मो0 मेहरबान निवासी ग्राम व पोस्ट शेरनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फनगर उ0प्र0 व मो0 खालिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम व पोस्ट शेरनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फनगर उ0प्र0 को दिनांक 29.09.2025 को रेलवे कालोनी बलरामपुर के पास से प्रभारी निरीक्षक थाना को0 नगर सुधीर सिंह मय हमराह पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारअभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया। अभियुक्तो सें पूछताछ की गयी तो बता रहे हैं कि हम लोग बिहार राज्य से स्क्रैप लोड कर बिना ई-वे बिल के एक राज्य से दूसरे राज्य ट्रको पर माल लाद कर ले जाते है हम लोगों को माल का बिल व गाड़ी कब निकालना है कहां से निकालने है इसकी सूचना हम लोगों को सिर्फ मोबाइल पर ही प्राप्त होती है उसी सूचना के आधार पर हम लोग यह काम करते है जिससे हम लोगो को काफी फायदा होता है मारुफ ने बताया कि दिनांक 16.05.2025 को अपनी गाडी ट्रक पर मैने सहरसा बिहार से माल लोड किया था और पंजाब राज्य ले जा रहा था व मो0 खालिद ने बताया कि दिनांक 16.05.2025 अपनी ट्रक पर माल सोनपुर से लोड करके पंजाब राज्य ले जा रहा था हम लोगो की गाडी यूपी मे जनपद बलरामपुर उतरौला रोड से लेकर आ रहे थे तब जीएसटी विभाग वाले हम लोग की गाडी पकड़ लिये और थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा लेकर गये तत्पश्चात हम लोगो के विरुद्ध तथा ट्रक के विरुद्ध बलरामपुर मे मुकदमा लिखा दिय।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!