विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रयास से लोक निर्माण विभाग के द्वारा गिट्टी गिरा कर सड़क को किया जा रहा समतल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच। मसूदपुर चौराहे से रेलवे स्टेशन पयागपुर तक जाने वाली सड़क पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रयास से लोक निर्माण विभाग के द्वारा गिट्टी गिरा कर सड़क को बराबर कर सुगम बनाने का कार्य किया गया, क्योंकि काफी दिनों से इस सड़क को लेकर बाजार के लोगों ने आवाज उठाई थी। इसी को लेकर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने लोक निर्माण विभाग से बात कर समस्या को हल करने का प्रयास किया। मेहनत रंग लाई और सड़क चलने के लायक बन गई , जिससे अब आगामी मूर्ति विसर्जन के दौरान होने वाली भारी असुविधाओं से भूपगंज बाजार , बस स्टॉप, मसूदपुर के लोगों को मूर्ति विसर्जन करने के लिए अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे बल्कि आराम से मूर्ति विसर्जन स्थल तक पहुंच जाएंगे। इस सड़क के बन जाने से बाजार वासियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी लेकिन यहां पर यह भी सोचने की बात है कि इस क्षेत्र की सड़क नगर पंचायत पयागपुर के अंतर्गत आती है लेकिन उसके द्वारा कोई भी विकास संबंधी कार्य आज तक नहीं किया गया, जिससे नगर पंचायत पयागपुर विकास के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा है। इस सड़क के समतल हो जाने से अब लोगों ने राहत की सांस लिया है।




