गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार: महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर रही योजना: जगदंबिका पाल

सिद्धार्थनगर। सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर,पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक महाजन द्वारा स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस लाइन ग्राउंड में 50000 मोमबत्ती एवं दीये के साथ प्रज्वलन कार्यक्रम का मोमबत्ती जलाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया था। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिसका लाभ सभी महिलाओं को प्राप्त हो रहा है। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा के बारे में पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग प्रोबेशन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही एवं जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा भी अपने विचार प्रकट किया गया। जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के बारे में जन जागरूकता लाने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस विभाग के ट्रेनिंग जवानों द्वारा कार्यक्रम में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया गया। महिलाओं को स्वस्थ बनाने एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता लाने में सभी को बधाई दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत कुमार चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी व पुलिस के जवान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!