गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

आदमखोर जंगली जानवरों का मंझारा तौकली के लोगों पर हमला लगातार जारी

अब दिन में भी सुरक्षित नहीं है मंझारा तौकली के लोग

कैसरगंज/बहराइच। आज फिर एक बार मंझारा तौकली में आदमखोर जंगली जानवर ने एक चार साल मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया। बच्चों को जब जंगली जानवर ने अपने मुंह में पकड़कर भागा वैसे ही परिजनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया, चिल्लाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए और आदमखोर जंगली जानवर का पीछा करना शुरू कर दिया। मेहनत रंग लाई करीब 1 किलोमीटर पीछा करने पर आदमखोर जानवर ने बच्चे का बायां हाथ खा लिया। गंभीर अवस्था में बच्चे को तत्काल सीएचसी कैसरगंज लाया गया, जहां उसे गंभीर हालत में देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। मंझारा तौकली के ग्रामवासी बेहद दुखी है और डरे एवं सहमे हुए हैं। दूसरे दिन हुई दूसरी घटना से वन विभाग अभी तक नहीं चेता जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!