गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

जनपद के 03 थानों पर अवैध गांजा, चरस, नशीली गोली,अफीम का छिलका का कराया गया विनष्टीकरण

बलरामपुर। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा मादक पदार्थों के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/विनिष्टीकरण के संबंध में प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन व पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों के संबंधित पंजीकृत अभियोग से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (क्क्ब्) द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही के क्रम में जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा जनपद के 03 थानों पर अवैध मादक पदार्थों से संबंधित पंजीकृत कुल 04 अभियोगों से सम्बंधित कुल 13.140 किग्रा (अवैध गांजा, चरस, निशीली गोली, अफीम का छिलका) का विनष्टीकरण मानक के अनुसार थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित चीनी मिल्स पावर प्लांट के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया।विनष्टीकरण कराये गये कुल 13.140 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (अवैध गांजा, चरस, निशीली गोली, अफीम का छिलका) जिसकी अनुमानित कीमत लगभग रु0 2,65,600 हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!