उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
खैरा गांव के दक्षिण में पोखरी में किशोरी की मिला शव, पीएम हेतु भेजा मुख्यालय

कठेला/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र कठेला समयमाता अन्तर्गत ग्राम पंचायत खैरा के दक्षिण दिशा में स्थित पोखरी में मंगलवार को एक लड़की की शव मिली है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कठेला समयमाता पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए सिद्धार्थनगर भेजकर जांच में जुट गई। आपको बता दें कि 15 बर्षीय आंचल पुत्री चन्द्रशेखर निवासी खैरा थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर जो कल दोपहर से गायब थी। परिजनों द्वारा ढूंढा जा रहा था, जिसका शव मंगलवार को पोखरी में मिली है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह ने बताया कि खैरा निवासिनी किशोरी का पोखरी में शव मिला है, पीएम के लिए मुख्यालय भेज दिया गया। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।




