उत्तर प्रदेशबहराइच
मिशन शक्ति केंद्र का कार्य जनपद के मटेरा थाने पर किया गया प्रारम्भ

बहराइच। आज जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति केन्द्रों के उद्घाटन पश्चात् मिशन शक्ति के उद्देश्यों की पूर्ति व महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु मिशन शक्ति केन्द्रों का कार्य प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति के महत्व पर जोर दिया गया व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए मिशन शक्ति केन्द्रों की उपयोगिता के बारे में बताया गया। जिसमें मटेरा थाने पर भी मिशन शक्ति केंद्र के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा महिला सहायता व उत्थान में सहायता मिलेगी।




