नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव नें दिया सिविल सिद्धार्थ बार को वाटर एटीएम
अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह नें किया भूमि पूजन

सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव के द्वारा दिया गया वाटर एटीएम लगाने के लिए अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह,विजय कुमार उपाध्याय, उमाशंकर पांडे, अमित त्रिपाठी,कृपा शंकर त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजन अर्चन करके भूमि का पूजन किया पूजन के कार्यक्रम को स्वस्तिवाचन के द्वारा पंडित जी लोगों ने कराकर वहां के संपूर्ण जनमानस को यह संदेश दिया की कोई भी शुभ काम करने से पहले अगर देवताओं का आह्वान किया जाता है तो वह कार्य निर्विघ्न संपन्न होता है। भूमि पूजन कार्यक्रम के समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह कहा कि स्वच्छ और शीतल जल पिलाने की व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव का आभार है यह ऐसा पूण्य कार्य है जिससे जिले के कोने-कोने से आए हुए वादकारी लाभान्वित होंगे और जो स्वच्छ और निर्मल जल निशुल्क पीने को पायेंगे तो वह आशीर्वाद देकर जाएंगे।सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार उपाध्याय ने नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव को धन्यवाद कहते हुए यह याद दिलाया कि उन्होंने ष्अखंडकृपा हनुमंतालयष् के सामने न्यायालय भवन तक और पोस्ट ऑफिस के पीछे दो गलियों का इंटरलॉकिंग करने का भी आश्वासन दिया था मुझे उम्मीद है कि जैसे ही मौसम अनुमति देगा हमारे नगर पालिका अध्यक्ष उस काम को भी प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी ने सभी आए हुए अधिवक्ताओं एवं अतिथियों को धन्यवाद कहा और बताया कि निर्मल जल हर आदमी के जीवन में इतना महत्वपूर्ण है वह यहां पर उपस्थित लोगों की भारी भीड़ देखकर पता चल जाता है सभा में श्री दिवाकर दुबे गिरजा रमन त्रिपाठी शिवनाथ यादव मोहम्मद मुकीम कन्हैया प्रसाद पांडे विकास शुक्ला बृजेश मिश्रा भूपेंद्र सिंह नागेंद्र पांडे कमलनाथ भृगु नारायण संतोष त्रिपाठी मिश्रा अनूप दुबे रामचंद्र शेखर सिंह जितेंद्र सिंह राघवेंद्र सिंह हरिहर प्रसाद पाठक भारी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।




