बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन नें दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एस०सी०-एस0टी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जनपद-इकाई सिद्धार्थनगर ने जिला अधिकारी कार्यालय में रविन्द्र कुमार श्रीवास्त प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से उ.प्र.के परिषदीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों ने माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में टी ई टी मामले में आए फैसले के विरोध में ज्ञापन सौपा ज्ञापन आज दिनांक 22 सितम्बर 2025 ई. दिन सोमवार को एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जनपद इकाई सिद्धार्थनगर ने एसोसिएशन के ’जिला अध्यक्ष डा.आनन्द कुमार सुमन के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय में जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन उ.प्र.बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक/उच्च विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों के लिए माननीय सुप्रीम द्वारा 1सितम्बर 2025 को आए एक आदेश में टी ई टी की अनिवार्यता उन शिक्षकों पर भी लागू कर दिया गया है जिनकी न्युक्ति टीईटी आने के पहले हो चुकी थी जबकि ये सभी शिक्षक उस समय की सभी अहर्ताएं पूर्ण करने के फलस्वरूप सेवा में आये थे। उपरोक्त निर्णय शिक्षकों के लिए न केवल भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रहा बल्कि शिक्षक गण इससे चिंतित भी हैं । यह निर्णय अत्यंत ही घृणित है और असंवैधानिक हैतथा आर. टी. ई. एक्ट 2009 खुला उल्लंघन है।अतः सरकार द्वारा टीईटी की अनिवार्यता जैसे अनुचित ,काले कानून को वापस लेकर टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त कर देना चाहिए। अतरूइस संविधान विरुद्ध प्रक्रिया को सरकार को जल्द से जल्द वापस ले लेना चाहिए। जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में एसोसिएशन द्वारा दोपहर 3रू 30 पी.एम. बजे एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक के पश्चात माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली एवं माननीय मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव. प्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम सौंपा गया। टीईटी को अनिवार्य करके शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है । शिक्षक मानसिक रूप से अवसाद ग्रस्त हो गए है। यह निर्णय आर. टी. ई. एक्ट का भी खुला उल्लंघन करता नजर आ रहा है। इस आदेश के द्वारा शिक्षकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है , जो पूर्णतयाअनुचित,असंवैधानिक व गैर कानूनी है।ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष आनन्द कुमार सुमन ,महामंत्री-जितेंद्र कुमार ,कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार , संजय आनंद , नागेंद्र कुमार, सुबास चंद्र पासवान, बालजीत कुमार,धीरेंद्र कुमार, दिवाकर, विनोद कुमार,अरुण कुमार, राम औतार, सुनील कुमार गौतम, संजय कुमार राव, मनोज प्रभाकर, विनीत कुमार राना, रमेश कुमार, अनिल कुमार, श्याम नारायण,संघशील झलक, सुरेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार गौड़, पवन कुमार, गुलाबचंद, त्रिपुरेश, अमरेश पाल, अजय कुमार भारती, हरि शंकर विकल, ,राजेश कुमार पासवान, राकेश कुमार आदि उसका बाजार, बर्डपुर ,लोटन, शोहरतगढ़, जोगिया ,बांसीआदि ब्लाकों के शिक्षक उपस्थित रहे।




