गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सरस्वती इंटर कालेज रिसिया ने जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में लहराया परचम

बहराइच। बहराइच जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नन्द के निर्देशानुसार सरस्वती इंटर कालेज रिसिया के प्रांगण में बृहद स्तर पर सृजनात्मक ढंग से किया गया। उक्त खेल का संयोजन विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार राय व संचालन प्रवक्ता बैज नाथ सिंह ने किया। खेल का आयोजन जिला क्रीड़ा सचिव अजय सिंह व निर्णायक मंडल की देखरेख में संपन्न हुआ। खेल कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गाँधी इंटर कॉलेज बहराइच प्रधानाचार्य डा. जसवंत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गांधी इंटर कॉलेज बहराइच के प्रधानाचार्य डा.जसवंत सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में खेल व व्यायाम की भी आवश्यकता है, जैसे अच्छी शिक्षा से स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है वैसे खेल व व्यायाम से स्वस्थ शरीर का विकास होता है। कबड्डी खेल प्रतियोगिता में बालको के अंडर -19 आयु वर्ग में सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया की टीम विजेता और राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा की टीम उप -विजेता रही। बालकों के अंडर -17 आयु वर्ग में नवयुग इंटर कॉलेज की टीम विजेता तथा श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा की टीम उप विजेता रही। बालिकाओं के अंडर -19 आयु वर्ग में श्री सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया की टीम विजेता तथा राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच की टीम उप विजेता रही। उक्त प्रतियोगिता में आयोजक विद्यालय के साथ महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच, श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा, पी डी पाठक इंटर कॉलेज पट्टी, राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा, नवयुग इंटर कॉलेज मिहिनपुरवा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच, सआदत इंटर कॉलेज नानपारा, चंद्रशेखर आजाद श्यामादेवी मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज रिसिया आदि विद्यालयों की टीमें बालक और बालिका वर्ग के अलग अलग आयु वर्ग में अपनी टीमों का प्रतिभाग कराया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक, व्यायाम शिक्षक डी के वर्मा, खेल अध्यापक विवेक रावत, के पी सिंह, जय प्रकश, मधु चौधरी, वंदना रंजन, सुनील कुमार पट्टी, अरविन्द कुमार, निमिष गुप्ता, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से सभी शिक्षकों, आये हुए खेल अध्यापको एवं प्रतिभागियों के लिए उत्तम जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। सफल आयोजन में सहयोग के लिए प्रधानाचार्य जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और आगे मण्डलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दीं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!