गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

जनपद श्रावस्ती में राज्य स्तरीय मॉकड्रिल संपन्न

श्रावस्ती। आपदा प्रबंधन के तहत भूकंप,औद्योगिक (रसायनिक) हादसों और अग्निकांड से सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को जनपद की तीनों तहसीलों में राज्य स्तरीय मॉकड्रिल संपन्न हुई। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य न केवल तैयारियों को परखना था, बल्कि आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना भी रहा। राज्य स्तर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तीन अलग-अलग स्थानों पर मॉकड्रिल आयोजित हुई। भूकंप और अग्निकांड के लिए केंद्रीय विद्यालय भिनगा, औद्योगिक हादसों के लिए पटेल एग्रो इंडस्ट्रीज जमुनहा तथा स्कूल से इवैक्युएशन ड्रिल के लिए जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना को चिन्हित किया गया था। सभी स्थल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ से जुड़े रहे। वहां से प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी और विशेषज्ञों की टीम ने पूरे कार्यक्रम का अवलोकन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि केंद्रीय विद्यालय भिनगा में भूकंप से छात्र फंस गए हैं और एक कमरे में आग लग गई है। सूचना मिलते ही सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 72वीं वाहिनी और जिला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। दोनों टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद 11 बजे पटेल एग्रो इंडस्ट्रीज जमुनहा और 11रू30 बजे जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में मॉकड्रिल संपन्न की गई। जिला स्तर पर मॉकड्रिल का समन्वय आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया। केंद्रीय विद्यालय भिनगा में हुए अभ्यास के दौरान एडीएम अमरेश वर्मा, एसडीएम भिनगा, एसएसबी 62वीं वाहिनी की टीम, जिला अग्निशमन अधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!