गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

तेज़ बारिश के बीच निकली भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा

श्रावस्ती। भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। सुबह से हो रही तेज बारिश ने शुरुआत में आयोजन को प्रभावित करने का आभास दिया, लेकिन भगवान विश्वकर्मा की विशेष कृपा से लगभग 11ः00 बजे के आसपास मौसम सामान्य हो गया और श्रद्धालुओं में उत्साह दुगना हो गया। ग्राम पंचायत कलकलवा स्थित पूर्व प्रधान किशोरी लाल विश्वकर्मा के निवास पर श्रद्धालु एकत्र हुए, जहाँ से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। डीजे बाजे, बाइक और फोर-व्हीलर रोड शो के साथ श्रद्धालु पूरी आस्था और उत्साह के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रसाद, जलपान और शीतल जल वितरण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। पूरे मार्ग में लोगों का उत्साह देखने लायक था। भक्तों ने बारी-बारी से भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा के समापन पर हवन-पूजन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस वर्ष भारी वर्षा के बावजूद आयोजन में कोई बाधा नहीं आई, बल्कि इससे उनकी आस्था और अधिक प्रगाढ़ हुई। विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष शोभायात्रा और भी भव्य व उत्साहवर्धक रही। लोगों ने विश्वास जताया कि यह भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद ही है, जिसने हर भक्त के मन में आत्मविश्वास और आस्था को और सशक्त बना दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!