डुमरियागंज मंडल की कार्यशाला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुई रणनीति पर चर्चा

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत डुमरियागंज मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में संगठन की मजबूती और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर रमेश सोनी, मनोज निषाद, मानवेन्द्र मिश्रा, उदयपाल वर्मा, दिलीप पांडेय, अजीत सिंह, डम्पू पांडे, दिलीपधर द्विवेदी, कन्हैया गुप्ता, राजू कनौजिया, प्रेमचंद पांडेय, धर्मेश पांडे, हरीश पांडे, वासुदेव दूबे, विष्णु श्रीवास्तव सहित मंडल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



