पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने प्रकाश में आया है। वीडियो में गौरीशंकर अग्रहरि एक लड़की के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाते दिखाई दे रहे हैं। जिसका किसी ने वीडियो बनाया है। मामला सामने आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि गौरीशंकर अग्रहरि अगस्त 2023 से पार्टी में किसी भी पद पर नहीं हैं। जबकि सोशल मीडिया अकाउन्ट पर अभी भी गौरीशंकर अग्रहरि जिला उपाध्यक्ष लिखे हुए हैं। वहीं गौरीशंकर से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह सब चलता रहता है। यह वीडियो राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए फैलाया गया है। गौरीशंकर अग्रहरि बांसी नगर पालिका क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो एडिट करके चलाया जा रहा है। पूरी बॉडी किसी और की है चेहरा मेरा सेट किया गया है। जिसने ऐसा किया है, हम उसे जानते हैं। वह राजनीति के चक्कर में कर रहे हैं। इतना नीचे गिर जायेंगे, नहीं पता था। वह वीडियो मेरा नहीं है। वीडियो के जरिये हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैं भाजपा के किसी पद पर भी नहीं हूं।




