उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
संविधान आरक्षण एवं लोकतंत्र को खोखला कर रही भाजपा – उग्रसेन सिंह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम महथा सेक्टर में सपा द्वारा पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम शेख मो0 आसिम उर्फ नैय्यर भैय्या (प्रधान प्रतिनिधि) के अध्यक्षता में की गयी। पीडीए जन चौपाल में मुख्य अतिथि पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि जनता भाजपा की बाबा साहब के संविधान, आरक्षण एवं लोकतंत्र विरोधी चेहरों को पहचान गयी है। आज भाजपा की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी एवं प्रशासनिक अम्लों में दलाली चरम सीमा पर हैं। कार्यक्रम का संचालन छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने किया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी हरिद्वार बाबा, कपूर गुप्ता, नसीम प्रधान, जटाशंकर यादव, अब्दुल हन्नान, निजामुद्दीन, कमलेश बाबा, अजीज प्रधान, युवा नेता रामू यादव, सूरज भाई, टिन्टू सिंह, अमरुल्ला भाई, बरकत भाई, सीताराम प्रधान सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।




