उत्तर प्रदेशबहराइच
#कठिन_परिश्रम_ही_सफलता_की_कुंजी_है :- ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर समय प्रसाद मिश्रा

पयागपुर बहराइच। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर, समय प्रसाद मिश्रा ने क्षेत्र पंचायत पयागपुर के ग्राम पंचायत मधनगरा निवासी एवं बनवारी देवी इंटर कॉलेज, अशोकनगर खुटेहना के पूर्व छात्र शुभम् सिंह (पुत्र स्व. दिनेश सिंह) के UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने पर आयोजित सम्मान एवं स्वागत समारोह में सहभागिता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि छोटे भाई शुभम् सिंह की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। साथ ही क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।




