बसपा ओबीसी सामाजिक भाईचारा समीक्षा बैठक में संगठन के मजबूती पर जोर
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय बसपा कार्यकर्ता-भीम राजभर
दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी सामाजिक भाई चारा अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी संगठन की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक महादेवा विधानसभा क्षेत्र के अक्सड़ा चौराहा पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा ओबीसी समाज के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य मंडल संयोजक भीम राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के दौरान ओबीसी समाज के हित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करना है और बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को पांचवीं बार प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है।बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्य मंडल संयोजक बस्ती मण्डल उदय भान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और पूरी निष्ठा के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।विशिष्ट अतिथि एवं जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग सामाजिक भाईचारा के.सी. मौर्य ने कहा कि ओबीसी समाज को बहुजन समाज पार्टी को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज के मान-सम्मान के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। संचालन करते हुये जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग सामाजिक भाईचारा अनूप कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनाव में सफलता की कुंजी है और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी को मजबूत करना होगा।बैठक में सुरेन्द्र आजाद, महेश चंद्रवंशी, दयाशंकर, अनिल मौर्य, अनिल आजाद, के.पी. राठौर, जय प्रकाश मौर्य, मिशन सिंगर मनीष कुमार प्रेमी, विजय नंद पाल, फूलचंद राजभर, महेश यादव, रवि मौर्य, शैलेश मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, शिवकुमार प्रजापति, शिमूरत राजभर, कन्हैया राजभर, संजय चौधरी, ओमप्रकाश यादव, रोहित विश्वकर्मा, श्यामभवन बौद्ध, प्रदीप गौतम, रामचेत निराला, पवन यादव, राम अचल राजभर, सचिन मौर्य, साधना गौतम, छांटकी प्रसाद, शिंगरी देवी राजभर, तुलसी राजभर, सुखलाल गोंड, जगदीश मौर्य, शियाराम भारती, दीपचंद, राजेंद्र, वीरेंद्र प्रताप, देवेंद्र कुमार, हाजी अशफाक अहमद, असगर अली, वकार अहमद, लालमन लवकुश, विष्णु सक्सेना, उत्तम, रामप्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




