गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सीडीए एकेडमी के 16 वें स्थापना दिवस पर रोपे एक पेड़ मां के नामः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती । मंगलवार को सीडीए एकेडमी चंद्रनगर मथौली बनकटी के 16 वें स्थापना दिवस पर विद्यालय प्रबंधक अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल के संयोजन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी डीएफओ डॉ. शिरीन एवं वन क्षेत्राधिकारी शकील अहमद ने नगर पंचायत बनकटी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालय परिसरों में विभिन्न प्रजातियों के आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वृक्षारोपण कार्यक्रम सीडीए एकेडमी,चंद्रनगर मथौली, एच.आर. उपाध्याय इंटर कॉलेज (बनकटी), रियासत इंटर कॉलेज (पंखोबारी), आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (कथरुआ) तथा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इं. अरविंद पाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा। कार्यक्रम में बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक विद्यानंद से ई. अरविन्द पाल ने शिकायत किया कि यहां नेटवर्क नहीं मिलता। उन्होने कहा कि भद्रेश्वरनाथ और बनकटी में शीघ्र ही बीटीएस स्थापित करा दिया जायेगा जिससे नेटवर्क की समस्या दूर होगी।डॉ. अरुणा पाल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि छात्रों को भी निरन्तर पौधरोपण के लिये प्रेरित करने के साथ ही उन्हें पर्यावरण की जानकारी दिया जाता है।इस अवसर पर रवि चंद्र पाण्डेय, अश्वनी उपाध्याय, रामायण सिंह, अनिल मौर्य, सुग्रीव पाल, विवेकानन्द शुक्ला, रमेश अग्रहरि, बाबूराम चौधरी, सुशील त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय पवन, विद्यानन्द, परमात्मा यादव, राजेन्द्र यादव, रामजीत यादव, राम मोहन पाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button