गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मनरेगा योजना में फर्जी अभिलेख लगाकर ₹300000 से अधिक भुगतान का खेला गया खेल,

वसूली व विभागीय कार्रवाई के लिए ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव, तकनीकी सहायक को जारी किया गया पत्र

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। सरकार के द्वारा बनाई गई योजनाओं को धरातल पर अमली जामा पहनाने में भी अब भ्रष्टाचार का दीमक दिनों दिन खोखला करता चला जा रहा है। पंचायती राज विभाग में काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारियों को भी सरकार का अब कोई भी डर नहीं रह गया है जिस कारण से अपने खेल को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इसी के तहत बहराइच जिले के जरवल विकासखंड अंतर्गत गण्डारा में मनरेगा योजना में फर्जी अभिलेख प्रस्तुत कर 3 लाख से अधिक रुपए का भुगतान करा लिया गया। लोकपाल और तकनीकी टीम की जांच में दो सड़के मौके पर कम पाई गई। मिली जानकारी अनुसार जरवल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गण्डारा के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत गांव निवासी राम सेवक यादव ने लोकपाल से की थी। जिस पर लोकपाल और तकनीकी टीम की जांच में गोली राम के घर से सईद के घर तक निर्मित इण्टरलॉकिंग कार्य 183.28 वर्ग मीटर में पाया, जिसका भुगतान 1,83.150.07 के सापेक्ष 3,46,109.68 रुपये का भुगतान करा लिया गया। तैय्यब के मकान जमील के मकान के आगे तक निर्मित इण्टरलॉकिंग जमील के मकान के आगे तक निर्मित इण्टरलॉकिंग कार्य 83 वर्ग मीटर में निर्मित पायी गयी। इसका भुगतान 1,13,450 रुपये के सापेक्ष 2,92,276.13 का भुगतान करा लिया। लोकपाल ने स्थलीय निरीक्षण व तकनीकी बिन्दुओं का गहनता से अवलोकन तथा मनरेगा साइट पर उपलब्ध रिपोर्ट का सम्यक परीक्षण करने के उपरान्त पाया कि ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए दोनों कार्यों में वित्तीय अनियमिता की गयी है। ग्राम पंचायत द्वारा न तो कोई अभिलेख प्रस्तुत किये गये न ही अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया। ऐसी स्थिति में तत्समय संबंधित ग्राम पंचायत में कार्यरत मनरेगा प्राधिकारियों द्वारा छल छद्म व कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर मनरेगा योजना से कराये गये कार्य के नाम पर भारी मात्रा में धन का दुरूपयोग किया गया है। जिसके विरूद्ध दुरूपयोग किये गये धन की वसूली के साथ-साथ अन्य विभागीय व दण्डात्मक कार्यवाही भी अपेक्षित हैं। मनरेगा लोकपाल उमेश तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान, तत्कालीन सचिव व तत्कालीन तकनीकी सहायक / अवर अभियंता द्वारा मनरेगा योजना से फर्जी अभिलेख प्रस्तुत करके 3,41,785.74/-रूपयों का भुगतान कराकर सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया है। वसूली व विभागीय कार्यवाही के लिए पत्र जारी किया गया है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!