गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला व्यक्ति, मौत

सिद्धार्थनगर। कोतवाली बांसी क्षेत्र के कुनौना गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे खून से लथपथ व्यक्ति पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैली है। वहीं राहगीरों ने ग्रामीणों को सूचना दी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने खून से लथपथ व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी तिलौली ले गये। वहीं इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं व्यक्ति की मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आपको बता दें कि मृतक व्यक्ति बांसी कोतवाली क्षेत्र के डेडिया गांव का निवासी 35 बर्षीय दिलीप गुप्ता पुत्र गौरी जो तिलौली चौराहे पर किराने की दुकान में नौकरी करता था। वहीं मृतक दिलीप गुप्ता की शुक्रवार सायं कोतवाली बांसी क्षेत्र के कुनौना गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला था। वहीं मृतक दिलीप गुप्ता के परिजनों ने हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस सिद्धार्थनगर भेजकर विधिक कार्यवाही में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!