जय प्रताप सिंह विधायक ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 121वां एपिसोड

बांसी। 27 अप्रैल दिन रविवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 121व एपिसोड एक प्रतिष्ठान में सुना गया जिसमें मुख्य अतिथि राजा जय प्रताप सिंह विधायक बांसी भी सम्मिलित रहे इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने आर्यभट्ट उपग्रह के 50 वर्ष पूरे होने पर देश के युवा वैज्ञानिकों को बधाई दिया और स्पेस मिशन में नये स्टार्टअप के लिए वैज्ञानिकों के जज्बे की तारीफ की एवं कुछ नया कर गुजरने की क्षमता के लिए प्रशंसा की इस मौके पर देश के विभिन्न प्रांतो में सेब केसर लीची की खेती करने वाले किसानों की भी प्रशंसा की इस कार्यक्रम में यूको का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि भारत स्वास्थ और चिकित्सा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की है जिसके कारण भारत विश्व मित्र हो गया प्रवासी भारतीय इथियोपिया में बच्चों के अनेक प्रकार के रोगों का उपचार अपने पैसे से कर रहे हैं इसी प्रकार नेपाल मैं भी रेबीज टिटनेस इन्फ्लूएंजा हेपेटाइटिस बी थैलेसीमिया की बीमारियों के लिए दवा भारत भेज रहा है उन्होंने देश में हरीतिमा संवर्धन के लिए वह धरती सेहत को सुधारने के लिए ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए एक पेड़ अपने मां के नाम लगाने का भी किया आहवान किया उन्होंने उदाहरण दिया कि गुजरात के अहमदाबाद में 70000 पेड़ लगा कर युवकों ने लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है प्रधानमंत्री जी ने बताया 1917 में गांधी जी ने सत्याग्रह करके बिहार के चंपारण में अंग्रेजों द्वारा जबरदस्ती किसानों से नील की खेती कराए जाने पर आपत्ति करते हुए उन्होंने नील की खेती को बंद करवाया क्योंकि उससे किसान के खेत बंजर हो जा रहे थे इसी प्रकार के अन्य प्रेरणादाई कार्यक्रमो को बताया इस अवसर पर प्रोफेसर केपी त्रिपाठी अजय कुमार श्रीवास्तव योगेंद्र नाथ मिश्रा कुबेर बारी मंडल अध्यक्ष रामशरण मौर्या, रामबाबू अनुपमा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



