गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

नाबालिक का अपहरण करने वाला अभियुक्त रेहरा बाजार से टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे दिनांक 12.09.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/2025 धारा 137(2),352,351(3),87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त शिवम श्रीवास्तव पुत्र रमेश श्रीवास्तव निवासी ग्राम सरायखास पूरे लालाडीह थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर दिनांक 13.09.2025 को मा0 न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त शिवम श्रीवास्तव पुत्र रमेश श्रीवास्तव निवासी ग्राम सरायखास पूरे लालाडीह थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा वादी निवासी थाना रेहरा बाजार की नाबालिक बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाना तथा पूछने पर जान से मारने की धमकी देना तथा गाली देना के संबंध में वादी उपरोक्त द्वारा थाना रेहरा बाजार पर दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रेहरा बाजार में मु0अ0सं0 151/2025 धारा 137(2),352,351(3),87 बीएनएस पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 नेबूलाल को दी गयी थी। विवेचक उ0नि0 नेबूलाल मय हमराह कर्मचारी गण तथा सर्विलांस टीम की मदद से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपृह्ता की बरामदगी करते हुए अभियुक्त शिवम श्रिवास्तव को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!