उत्तर प्रदेशबलरामपुर
अभाविप ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शुक्रवार को जिले में व्याप्त शैक्षिक समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया। जिला संयोजक अनुराग ने कहा बलरामपुर जिले में धड़ल्ले से अवैध रूप से कोचिंग संचालित हो रही है जिस पर जिला प्रशासन लगाम लगाने में नाकाम साबित होता दिखाई दे रहा है। जिले में बिना मान्यता व मानक विहीन विद्यालय बंद हो।यही नहीं जिला प्रशासन को चेतवानी दी गई है कि यदि 5 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद एक बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन बलरामपुर की होगी। इस दौरान आनंद पाण्डेय, विशाल पटेल, सौरभ विश्वकर्मा, प्रेम सागर, समीर,जिला सह संयोजक युवराज सिंह, जिला संगठन मंत्री अनुज सिंह आदि अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




