उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
शिक्षा के नाम पर स्कूली बच्चों से अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अब्दुल कलाम आजाद इंस्टिट्यूट डिग्री कॉलेज जबजौवा में शिक्षा के नाम पर स्कूली बच्चों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अब्दुल कलाम आजाद इंस्टिट्यूट डिग्री कॉलेज जबजौवा में बीए और एमए की मार्कशीट स्कूली बच्चों को देने के नाम पर 500 – 500 सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। वहीं मार्कशीट लेने गये किसी छात्र ने वसूली का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वसूली का विरोध कर रहे छात्र और छात्राओं को बताया सुविधा शुल्क के नाम पर ₹500/- लिया जा रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार का ही का बताया जा रहा है जो डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अब्दुल कलाम आजाद इंस्टिट्यूट डिग्री कॉलेज जबजौवा का बताया जा रहा है।




