गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

महराजगंज : रात के अँधियारे में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन

तमंचा, कारतूस और बाइक के साथ वांछित अपराधी दबोचा गया

महराजगंज। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अपराधी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। श्यामदेउरवा थाना पुलिस, भिटौली थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी सलीम पुत्र रहमतुल्लाह घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ। उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस और अपाची बाइक बरामद की गई।घटना बीती 7 सितम्बर की देर रात करीब ढाई बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त पुरैना परतावल से छपिया की ओर जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीमों ने बसवार नहर पुलिया पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलीम घायल हो गया और मौके पर दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की। घायल अभियुक्त को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया गया है। एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!