उत्तर प्रदेशबलरामपुर
सुशासन के ग्यारहवें वर्ष पर ग्यारह पौधे लगाए
रानी तालाब पर जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी के नेतृत्व मे वृक्षारोपण

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के ग्यारहवें वर्ष पर भाजपा द्वारा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी,जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,निर्वतमान विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू,चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के द्वारा रानीतालाब पर ग्यारह पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत किया गया। उक्त अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,डॉ अजय सिंह पिंकू,संजय शुक्ल, गौरव मिश्र, जयंत सिंह धर्मू, अभिषेक सिंह, शशांक सिंह गौरव, हरेंद्र दुबे, अब्दुल अजीज, विराँच तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




