गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए किया बैठक

बहराइच । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता तथा अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, लोक अदालत अरबिंद कुमार गौतम व अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विराट शिरोमणि की मौजूदगी में सिविल कोर्ट सभागार में न्यायिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिया गया कि आगामी 13 सितम्बर 2025 को सम्पन्न होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराया जाय। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु मौजूद न्यायिक अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किये गये। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव शिरोमणि द्वारा जन सामान्य से अपील की गई है कि 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों को, नियत करवाकर सुलह-समझौता के माध्यम से वादों का निस्तारण कराकर आयोजन का भरपूर लाभ उठायें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!