गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लाखों दीपों की रौशनी में जगमगाएगा वटवासिनी धाम

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि महापर्व के पंचमी दिवस 27 सितंबर को ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां वटवासिनी महाकाली मंदिर, गालापुर में दिव्य दीपोत्सव और भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। रविवार देर शाम हिंदू भवन पर धर्म रक्षा मंच की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार भी लाखों दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा और सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा देवी जागरण एवं दिव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए फलाहार एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी होगी। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने का प्रयास किया जाएगा। सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाएं ताकि श्रद्धालु मां की भक्ति में पूर्णतरू डूब सकें। गौरतलब है कि धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में पिछले 13 वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण एक वर्ष और बाढ़ आपदा के कारण एक वर्ष यह आयोजन प्रभावित रहा था। इस दौरान मंदिर व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्रा, पंडित विनोद मिश्रा, चन्द्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, संजय मिश्रा, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला, राजन अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, चंद्रभान अग्रहरि, सुगंध अग्रहरि, हरीश पाण्डेय, अमरेंद्र त्रिपाठी, अवधेश चौधरी, गणेश विश्वकर्मा, विष्णु श्रीवास्तव, राजेश, रामचंद्र समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!