दो दिवसीय नवाचार मेलें का हुआ समापन

सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय नवाचार मेला बुधवार को संपन्न हुआ। प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी व वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चल रहे नवाचार मेला में जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच शिक्षकों ने हिस्सा लेकर अपने-अपने शैक्षिक नवाचार प्रस्तुत किए। विज्ञान शिक्षण को रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए कहानी आधारित शिक्षण पर विशेष नवाचार किया गया था। मेले में बेसिक शिक्षकों के अलावा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व एआरपी ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के उपरांत नॉलेज शेयरिंग का कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी कुमार पांडेय ने शिक्षकों के द्वारा प्रस्तुत नवाचार बेस्ट प्रैक्टिसेज को मूल्यांकन समिति के साथ निरीक्षण गया। इस नवाचार मेले का निरीक्षण सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल व बीएसए शैलेश कुमार ने भी शिक्षकों के नवाचारों व टीएलएम का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डायट प्रवक्ता मंजुला यादव, मोहम्मद यूनुस, धर्मेंद्र कुमार ,सतीश कुमार धवन, अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिभा सिंह, अंजना, महेंद्र यादव, अनिल कुमार बिंद, फ़ुरकान अहमद, पंकज कुमार, बद्रीनाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे।




